फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू फर्जी डिग्री मामले में दोनों आरोपियों को तीन दिन की रिमांड

Thu, 14 Feb 2019 09:49 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीयू के फर्जी डिग्री मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने इन दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। एक आरोपी हमीरपुर जिले के नादौन का है, जबकि दूसरा आरोपी सोलन जिले का है।

विज्ञापन


अदालत से 16 फरवरी तक रिमांड मिलने के बाद पुलिस अब इनसे फर्जी डिग्री मामले में जुड़े कई अन्य मुख्य तथ्य जुटाने का प्रयास करेगी। वीरवार को पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाया। दोपहर को स्थानीय अदालत में पेश किया। पुलिस अदालत में आरोपियों की रिमांड लेनेे को पूरी तैयारी के साथ गई थी।

पुलिस ने अदालत में साक्ष्य पेश किए और अदालत ने इन दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है। बता दे कि पुलिस अभी तक एचपीयू फर्जी डिग्री मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें