फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एक माह में 24 नशा तस्करों को तीन महीने के लिए भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह विभाग से मंजूरी के बाद पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत जिला पुलिस ने एक और आरोपी के खिलाफ की कार्रवाई
विज्ञापन

परिवार और रिश्तेदार भी आएंगे जांच की जद में
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए शिमला पुलिस अब आदतन नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें तीन महीने के लिए जेल भेज रही है। एक महीने में ऐसे 24 आदतन नशा तस्करों को पुलिस ने गृह विभाग से मंजूरी मिलने के बाद नजरबंद करने के लिए जेल भेजा है।

इस कार्रवाई के तहत 2 मार्च को पुलिस थाना ननखड़ी की टीम ने प्रेमराज उर्फ आईडी मेहता उर्फ संतोष मेहता निवासी गांव जगोट, डाकघर एवं तहसील ननखड़ी, जिला शिमला को हिरासत में लिया है। इसे हिरासत में लेकर तीन महीने के लिए जिला सुधार गृह कैथू भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को इससे पहले नशा तस्करी के मामले में चार बार गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें से दो मामलों में वह दोषसिद्ध हो चुकी है जबकि दो मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। इसमें वर्ष 2012 में थाना रामपुर के तहत 300 ग्राम चरस के मामले में अदालत से दोषसिसिद्धि, वर्ष 2018 में थाना ननखड़ी में 107 ग्राम चरस के मामले में भी दोषसिद्धि हो चुकी है। इसके अलावा ननखड़ी थाना के तहत वर्ष 2018 में 9.93 ग्राम चरस बरामदगी का मामला विचाराधीन है और वर्ष 2024 में थाना ननखड़ी के तहत 18.59 ग्राम चिट्टा तस्करी के मामले में इसे पकड़ा था। इसके बावजूद पुलिस की जांच में आरोपी नशा तस्करी की गतिविधियों में सक्रिय पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर फाइल तैयार करके सरकार को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नशा तस्करों की होगी वित्तीय जांच
गृह विभाग से मंजूरी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर तीन महीने के लिए जेल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस नशा तस्करी के आदतन अपराधियों के खिलाफ वित्तीय जांच भी कर रही है, जिससे नशे की खरीद फरोख्त से अर्जित संपत्ति की पहचान करके उसे फ्रीज किया जा सके। वित्तीय जांच में आरोपी के साथ उसका परिवार और नजदीकी रिश्तेदार भी जांच की जद में आएंगे। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसके तहत एक महीने में 24 नशा तस्करों को तीन महीने के लिए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें