1500 मीटर दौड़ में जुब्बल के मृदुल ने रहे प्रथम संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सुन्नी में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता अंतिम दौर में प्रवेश कर गई है। प्रतियोगिता में शुक्रवार को खो-खो के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मुकाबला सुन्नी और जुब्बल के बीच खेला गया। इसमें सुन्नी की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मुकाबला शिमला और प्रगतिनगर के बीच खेला गया। इसमें शिमला ने अपनी जीत का परचम लहराया। आज दोनों के बीच खो-खो का फाइनल मुकाबला होगा।
आईटीआई शिक्षक हितेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को खो-खो के अलावा वॉलीबाल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। इसमें पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला जुब्बल और प्रगतिनगर के बीच खेला गया। इसमें जुब्बल ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मुकाबला शिमला और समरकोट के बीच खेला गया। इसमें समकोट की टीम विजयी बनी। ऊंची कूद में प्रगतिनगर आईटीआई के निशान ने पहला, रामपुर के मोहनलाल ने दूसरा और दाड़गी के हिमांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में आईटीआई नेरवा के हर्ष ने पहला, जलोग के अमन ने दूसरा और देलथ के निखिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा लंबीकूद में प्रगतिनगर के रुद्रा ने पहला, देलथ के रिषभ ने दूसरा और कांगल के आदर्श ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 1500 मीटर दौड़ में जुब्बल के मृदुल ने पहला, जलोग ने हिमांशु ने दूसरा और जुन्गा के मुनीष ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शनिवार को खो-खो, वाॅलीबाल, बैडमिंटन और कबड्डी के फाइनल मुकाबले खेले आएंगे। इस जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला की 17 टीमें भाग ले रही हैं।