फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: एचआरटीसी बसों में यात्री के साथ सेब की एक बड़ी पेटी का नहीं लगेगा किराया, पॉलिसी में किया संशोधन

Sat, 07 Oct 2023 09:48 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

यात्रियों की मांग पर परिवहन निगम ने अपनी लगेज पॉलिसी में संशोधन कर बड़ी पेटी को यात्री के साथ निशुल्क ले जाने की छूट दी है। इससे पहले यात्री छोटी पेटी हॉफ बॉक्स को ही बिना किराये के अपने साथ ले जा सकते थे।
विज्ञापन
एचआरटीसी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) बसों में यात्री अब सफर के दौरान सेब की एक बड़ी पेटी अपने साथ निशुल्क ले जा सकेंगे। यात्रियों की मांग पर परिवहन निगम ने अपनी लगेज पॉलिसी में संशोधन कर बड़ी पेटी को यात्री के साथ निशुल्क ले जाने की छूट दी है। इससे पहले यात्री छोटी पेटी हॉफ बॉक्स को ही बिना किराये के अपने साथ ले जा सकते थे।

विज्ञापन


अगर कोई यात्री अपने साथ दो छोटी पेटी ले जा रहा है तो एक निशुल्क और एक का किराया देना होगा। एक बड़ी और एक छोटी पेटी होने पर बड़ी पेटी निशुल्क और छोटी का किराया लगेगा। दो बड़ी पेटी होने पर एक निशुल्क और एक का किराया देना होगा। बिना यात्री के अगर निगम की बस में सेब की छोटी पेटी भेजनी है एक यात्री का आधा किराया बड़ी पेटी भेजनी है तो पूरा किराया चुकाना होगा।

एचआरटीसी ने डेढ़ महीने में कमाए 80 लाख
लगेज पाॅलिसी लागू होने से एचआरटीसी की कमाई में बढ़ोतरी हो रही है। बीते करीब डेढ़ माह में निगम ने इससे 80 लाख की कमाई की है। डेढ़ माह में निगम की आय करीब 25 फीसदी बढ़ी है। निगम के प्रबंध निदेशक रोहनचंद ठाकुर ने बताया कि लगेज पाॅलिसी निगम के लिए फायदेेमंद साबित हुई है। इससे यात्रियों को बिना सफर किए निगम की बसों में सामान भेजने की सुविधा मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें