फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: चार राज्यों में दूसरों के बैंक खातों से कराड़ाे का अवैध लेनदेन करने वाले 11 आरोपी धरे

Wed, 21 Jun 2023 10:49 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने धर्मशाला में पत्रकारवार्ता में बताया कि 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अभी मुख्य सरगना समेत और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। 
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों के बैंक खाते खुलवाकर खाताधारकों को बिना बताए उनके खातों से करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन मामले में कांगड़ा पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो लोग हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ और पपरोला से हैं, जबकि पुलिस ने पंजाब के मोहाली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नौ लोगों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने अब तक 13 लैपटॉप, 38 मोबाइल, 34 डेबिट-क्रेडिट कार्ड और 33 सिम कार्ड के अलावा अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने धर्मशाला में पत्रकारवार्ता में बताया कि 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अभी मुख्य सरगना समेत और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जिनके खाते से और जिन बैंकों से लेनदेन हुआ है, उन्हें भी जांच के दायरे में लिया जाएगा।

विज्ञापन


अभी इस लेनदेन को ऑनलाइन सट्टा और गेमों में लगाए जाने के तथ्य सामने आए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसएचओ सुरेंद्र कुमार की अगवाई में गठित टीम ने मोहाली के चार फ्लैटों में दबिश दी थी, जिनमें से दो फ्लैट से नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर वहां पर से संदिग्ध सामान जब्त किया है। जब्त मोबाइल, लैपटॉप और हार्ड डिस्क से डाटा की जांच होगी। कुछ डाटा रिकवर करना पड़ेगा। अभी तक यह बैंक खाते धर्मशाला, बैजनाथ और मोहाली के पतों से जारी हुए पाए गए हैं, जबकि इसके तार अन्य क्षेत्रों से भी जुड़े हो सकते हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया जा सकता, क्योंकि मुख्य सरगना समेत अभी और गिरफ्तारियां होंगी।

ऐसे आया था मामला सामने
गौर रहे कि जिला मुख्यालय में रह रहे चंबा निवासी एक युवक ने पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने अपने एक दोस्त के माध्यम से केनरा बैंक में खाता खुलवाया था। इस दौरान उसे बैंक डिटेल नहीं दी गई थी। बाद में जब उसने बैंक डिटेल निकलवाई तो उसमें 65 लाख रुपये का लेनदेन हुआ पाया गया। इसके बाद उसने धर्मशाला थाने में मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने बैजनाथ और पपरोला निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ऐसे ही अन्य खाताधारकों के खातों से आरोपियों ने उन्हें बिना बताए लेनदेन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सामान किया बरामद
पपरोला-बैजनाथ मोहाली
लैपटॉप 10 लैपटॉप 3
सीपीयू 1 मोबाइल फोन 32
हार्ड डिस्क 1 डेबिट-क्रेडिट कार्ड 10
मोबाइल फोन 6 सिम कार्ड 13
पासबुक 34 जियो फाइबर 1
चेकबुक 27 पासपोर्ट 1
डेबिट-क्रेडिट कार्ड 24 आधार कार्ड 7
सिम कार्ड 20 पैन कार्ड 8
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें