फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान मामला: गुमनाम पत्र ने उड़ाई विभाग की नींद, जांच के लिए कमेटी बनाई

Wed, 14 Jun 2023 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

प्रधान वन सचिव को एक गुमनाम पत्र भेजा गया है। इसमें बताया गया है कि वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से देवदार के पेड़ों का अवैध कटान हुआ है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध कटान के शिकायत पत्र ने वन विभाग की नींद उड़ा दी है। जिले के चुराह वन मंडल में देवदार के पेडों के अवैध कटान का एक मामला शांत नहीं होता नहीं है तो दूसरा मामला उजागर हो जाता है। इस बार वन मंडल चुराह की वन बीट खैरना और चुंगी में देवदार के हरेभरे पेडों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। इसको लेकर एक गुमनाम पत्र प्रधान वन सचिव को भेजा गया है।

विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि इन दोनों वन बीटों में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से देवदार के पेड़ों का अवैध कटान हुआ है। गुमनाम पत्र भेजने वाले ने अपना नाम उजागर नहीं किया है। हालांकि पत्र के साथ अवैध कटान की दर्जनों फोटो संलग्न की हैं। सरकार के ध्यान में यह मामला आते ही इसकी गंभीरता से जांच करवाने के आदेश वन मंडलाधिकारी चुराह को दिए गए हैं।

वनमंडलाअधिकारी ने वन परिक्षेत्र अधिकारी चकोली की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित कर दी है। इस जांच कमेटी को दोनों वन बीटों में जाकर अवैध कटान की सत्यता का पता लगाने के आदेश दिए हैं। जांच कमेटी 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट बनाकर वनमंडलाधिकारी को सौंपेगी।
विज्ञापन


इसी रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल इस मामले में वनमंडलाधिकारी भी जांच कर रहे हैं। यदि अवैध कटान को लेकर की गई गुमनाम शिकायत सच साबित हुई तो इसकी गाज वन विभाग के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों पर भी गिर सकती है।

खैरना और चुंगी वन बीट में अवैध कटान की शिकायत मिलते ही जांच कमेटी गठित कर दी गई है। यह कमेटी 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वह सरकार के आदेशानुसार स्वयं भी जांच कर रहे हैं। - सुशील कुमार गुलेरिया, वनमंडल अधिकारी चुराह।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें