फैशन शो में पंजीकरण शुल्क 2000 और इनामी राशि 25 हजार, नुक्कड़ नाटक में पंजीकरण 1500 और इनाम 60 हजार, बैंड स्लैम के लिए 500 रुपये और इनामी राशि 60 हजार, आर्ट डिजाइन में 150 रुपये का पंजीकरण और 3 हजार इनामी राशि, पोट्रेट फोटोग्राफी में पंजीकरण निशुल्क, इनाम 20 हजार रुपये, लैंडस्केप फोटोग्राफी में पंजीकरण शुल्क 200 रुपये और इनामी राशि 10 हजार, कैनवस फोटोग्राफी में 10 हजार रुपये इनामी राशि दी जाएगी।
ग्रुप डांस विजेता को हिप हॉप इंटरनेशनल मुंबई में एंट्री
ग्रुप डांस इवेंट में 20 हजार रुपये का इनाम विजेता को दिया जाएगा। इसके साथ ही विजेता को हिप हॉप इंटरनेशनल मुंबई ऑडिशन के लिए एंट्री मिलेगी। यह देशभर के युवाओं के लिए बड़े मंच के इस इवेंट में भाग लेने के लिए शानदार मौका है।
फेस्ट के मीडिया समन्वयक ऋषिकेश सागर और आयोजक परम कश्यप तथा प्लानिंग मैनेजर हरदीप मलिक ने बताया कि एग्जोडिया आइडल के लिए मंडी में पहली अप्रैल को इंदिरा मार्केट और तीन अप्रैल को भंगरोटू की आर्ट अकादमी में ऑडिशन लिए जाएंगे।