फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेकशिफ्ट अस्पताल में दाखिल होंगे कोरोना मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएमसी प्रबंधन ने की नई व्यवस्था, आइसोलेशन वार्ड से मरीज शिफ्ट करने के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के आइसोलेशन वार्ड में अब कोरोना मरीजों का उपचार नहीं होगा। इन मरीजों का उपचार अब रेडियोलॉजी विभाग स्थित मेक शिफ्ट अस्पताल में किया जाएगा।
अस्पताल में दाखिल कोरोना मरीजों को यहां शिफ्ट करने के लिए शनिवार को प्रबंधन की ओर से निर्देश जारी कर दिए हैं। आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना के उपचार में जुटे डॉक्टर और अन्य स्टाफ को सभी मरीजों को सोमवार तक यहां से शिफ्ट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

आईजीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में शनिवार शाम तक कोरोना के सात मरीज दाखिल थे। इन सभी मरीजों को मेकशिफ्ट अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। प्रबंधन का कहना है कि यहां पर कोरोना मरीजों के लिए 23 बिस्तरों की व्यवस्था की है। इसके अलावा कोरोना के जिन मरीजों को डायलिसिस की जरूरत होगी उनके लिए दो डायलिसिस मशीनों की व्यवस्था की गई है। कोरोना के अलावा मरीज कई अन्य बीमारियों से भी ग्रसित होते हैं। ऐसे में मरीजों के इलाज को लेकर अस्पताल प्रबंधन किसी भी तरह की चूक नहीं चाहता।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आईजीएमसी में प्रदेशभर से मरीज इलाज करवाने आते हैं। अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रहती है। इसलिए इस वार्ड को खाली करवाया जा रहा है ताकि मरीजों को बिस्तरों की कमी न झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें