फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी शिमला नहीं, अब मंडी में लगाया जाएगा पीएसए प्लांट

Fri, 24 Sep 2021 11:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की समस्या को देखते हुए आईजीएमसी अस्पताल के लिए अतिरिक्त प्लांट स्वीकृत किया गया था। जिला प्रशासन, डीआरडीओ और टाटा द्वारा परिसर में जगह का चयन कर प्लांट स्थापित करना था। लेकिन अब यह प्लांट अस्पताल पहुंचा तो मेडिकल कॉलेज से अस्पताल परिसर लाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
आईजीएमसी शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम केयर फंड के तहत आईजीएमसी लाया गया पीएसए प्लांट अब मंडी शिफ्ट किया जाएगा। प्लांट के अस्पताल परिसर स्थित चयनित जगह पर न पहुंच पाने के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।  कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की समस्या को देखते हुए आईजीएमसी अस्पताल के लिए अतिरिक्त प्लांट स्वीकृत किया गया था। जिला प्रशासन, डीआरडीओ और टाटा द्वारा परिसर में जगह का चयन कर प्लांट स्थापित करना था।

विज्ञापन


लेकिन अब यह प्लांट अस्पताल पहुंचा तो मेडिकल कॉलेज से अस्पताल परिसर लाना मुश्किल हो गया है। लिहाजा, अब इस प्लांट को मंडी शिफ्ट करने के लिए कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि अस्पताल में जब प्लांट लगाया जाना था, तो इसमें अस्पताल प्रबंधन की ओर से किसी भी तकनीकी व्यक्ति को शामिल नहीं किया गया। जिस वजह से उक्त अधिकारी यह समझ नहीं पाए कि प्लांट यहां पर कैसे लाया जाएगा। यही वजह रही कि अब इस प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें