फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया प्रकरणः अब निलंबित आठ पुलिस वालों पर चलेगा ये मुकदमा, सीबीआई ने मांगी मंजूरी

Thu, 12 Oct 2017 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़िया प्रकरण में कोटखाई थाने में बीते 18 जुलाई की रात आरोपी सूरज के हत्याकांड की जांच सीबीआई ने पूरी कर ली है। अब निलंबित आईजी जहूर एच जैदी और डीएसपी समेत लॉकअप हत्याकांड के आठ आरोपी पुलिसवालों पर हत्या का मुकदमा चलेगा। 
विज्ञापन


बुधवार को सीबीआई ने हिमाचल हाईकोर्ट में मौखिक तौर पर कहा कि लॉकअप हत्याकांड की जांच पूरी हो गई है। भारत सरकार और हिमाचल सरकार से अभियोजन मंजूरी मांगी है। स्वीकृति मिलने के बाद ही कोर्ट में चालान पेश किया जा सकेगा। सभी आरोपी पुलिस वाले फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

उल्लेखनीय है कि गुड़िया मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया तो इनमें से आरोपी सूरज की कोटखाई थाने के लॉकअप में हत्या कर दी गई। प्रदेश पुलिस ने सूरज की हत्या का आरोप दूसरे आरोपी राजू पर मढ़ दिया। बाद में सीबीआई जांच में सामने आया कि यह कत्ल पुलिसवालों ने किया है।
विज्ञापन

ऐसे फंसे आईजी जैदी 

सीबीआई सूत्रों की मानें तो आईजी जहूर एच जैदी लॉकअप हत्याकांड के बाद कोटखाई थाने गए और उन्होंने संतरी से हुई बातचीत को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। संतरी ने कहा कि उसके सामने राजू ने सूरज को नहीं मारा। सूरज को पुलिस थाना प्रभारी ऊपरी मंजिल में ले गए। 

बाद में इस फोन को सीबीआई ने कब्जे में लिया और रिकार्डिंग को रिस्टोर कर सुना तो इसका खुलासा हुआ। सीबीआई जांच के मुताबिक आईजी जैदी की निगरानी में ही पुलिस ने यह झूठी कहानी बनाई कि लॉकअप के भीतर राजू ने सूरज को मारा।
विज्ञापन

इन पर चलेगा मुकदमा

आपराधिक साजिश के सबूत मिलने के बाद सीबीआई ने हत्या के इस मामले में अन्य पुलिसवालों के अलावा जैदी को भी आरोपी बनाया। आईजी दक्षिणी रेंज रहे एस. जहूर जैदी, ठियोग के डीएसपी रहे मनोज जोशी, कोटखाई पुलिस थाने के पूर्व एसएचओ राजेंद्र सिंह, पुलिस स्टेशन कोटखाई के पूर्व एएसआई दीप चंद, इसी पुलिस स्टेशन के एचएचसी रहे सूरत सिंह, मोहन लाल, हेड कांस्टेबल रफीक अली और कांस्टेबल रंजीत स्ट्रेटा पर हत्या का मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें