फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खजाना खाली है तो फिर अनिरुद्ध क्यों कर रहे करोड़ों की घोषणाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेताओं का पंचायतीराज मंत्री ले सवाल
विज्ञापन

न बीएड कक्षाएं शुरू हुईं न ही कोटी में पुलिस चौकी खुली

संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। भाजपा नेताओं ने कहा कि एक तरफ सीएम खजाना खाली होने की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह लाखों की घोषणाएं कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर खजाना खाली है तो फिर घोषणाएं क्यों कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता एवं सक्षम गुड़िया बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका, देवराज कश्यप, शशांक अत्री, कमल ठाकुर, भूपेंद्र कंवर और पवन शर्मा ने कहा कि अभी तक कांग्रेस सरकार पहले की गई घोषणाओं को पूरा नहीं कर पाई हैं। उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध सिंह ने मंत्री बनने के बाद बीते तीन साल में कभी कसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र की सुध नहीं ली और जैसे की पंचायत चुनाव नजदीक आते ही मंत्री एक महीने से पंचायतों में नुक्कड़ सभाएं करने लगे हैं। भाजपा नेताओं ने सवाल किया कि बीते वर्ष कोटी कॉलेज के उद्घाटन के दौरान सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से जो घोषणाएं करवाई थीं वह एक वर्ष बीत जाने के बाद भी किन कारणों से पूरी नहीं हो सकीं। सीएम ने डिग्री कॉलेज कोटी में बीएड की कक्षाएं शुरू करने, कोटी में पुलिस चौकी खोली, सतलाई में पटवार सर्किल खोलने, सीएचसी कोटी में दस बिस्तरों की व्यवस्था करने, सिविल अस्पताल जुन्गा में नेशनल एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाने सहित अनेक सड़कों के लिए करोड़ों रुपये की घोषणाएं की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें