फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में निकली भगवान श्री गणेश की मूर्ति विसर्जन यात्रा, चार दिन चला उत्सव

Thu, 21 Sep 2023 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नवयुवक मंडल नाहन की ओर से आयोजित चार दिवसीय गणेश उत्सव गुरुवार को संपन्न हुआ। आयोजक स्थल हिंदू आश्रम से गुरुवार को श्री गणेश की मूर्ति की विसर्जन यात्रा निकाली गई। 
विज्ञापन
हन में निकली भगवान श्री गणेश की मूर्ति विसर्जन यात्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश चतुर्थी के अवसर पर नवयुवक मंडल नाहन की ओर से आयोजित चार दिवसीय गणेश उत्सव गुरुवार को संपन्न हुआ। आयोजक स्थल हिंदू आश्रम से गुरुवार को श्री गणेश की मूर्ति की विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह शोभा यात्रा हिंदू आश्रम से शुरू हुई, जो दिल्ली गेट, नया बाजार, मालरोड, कच्चा टैंक होती हुई पांवटा साहिब के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन



यहां नवयुवक मंडल के प्रधान अमित अग्रवाल उर्फ बिल्ला की अगुवाई में नाहन से 47 किलोमीटर दूर पांवटा साहिब में यमुना नदी में गणेश भगवान की मूर्ति विसर्जित की गई। इससे पूर्व हिंदू आश्रम नाहन में भगवान श्री गणेश की आरती का भव्य आयोजन किया गया। इसमें शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विशेषकर महिला श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें