फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम साफ होने से शिमला में फिर से शुरू होगी स्केटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रिंक में पानी डालकर जमाई जा रही बर्फ, आइस स्केटिंग रिंग में आज हो सकता है ट्रायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के आइस स्केटिंग रिंक में बर्फ जमाने का काम फिर से शुरू हो गया है। बादल छाए रहने से यहां बर्फ नहीं जम रही थी लेकिन अब मौसम साफ होते ही यहां स्केटिंग शुरू हो जाएगी।
शिमला आइस स्केटिंग क्लब प्रबंधन ने ताजा गिरी बर्फ को रिंक में ही रोलर से दबाकर इस पर पानी फेंककर बर्फ जमाने का काम शुरू कर दिया है। रात को तापमान गिरने और कोहरा जमने से बर्फ पक्की हो जाएगी। क्लब को उम्मीद है कि शनिवार को सुबह के सत्र में स्केटिंग का ट्रायल होगा। रविवार से रिंक में नियमित रूप से स्केटिंग शुरू हो सकती है। क्लब के कोषाध्यक्ष पंकज प्रभाकर ने माना कि दो दिन से रात को मौसम साफ रहने से बर्फ जमाने में मदद मिल रही है। कहा कि शनिवार सुबह ट्रायल किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्केटिंग क्लब से जुड़े हैं 155 नए सदस्य
अब तक स्केटिंग क्लब में 155 नए सदस्य बन चुके हैं। 250 पुराने सदस्य हैं। 23 जनवरी तक जारी रहे स्केटिंग के सत्र में रोजाना 60 से 70 स्केटर्स नियमित रूप से स्केटिंग करने के लिए आ रहे थे। अब फिर से सत्र शुरू होने पर इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें