हरियाणा के चरखी दादरी में 68वीं राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता जीतने के बाद महिला टीम बिलासपुर पहुंची। बिलासपुर पहुंचने पर टीम का जिला खेल अधिकारी रवि शंकर की अगुवाई में स्वागत किया गया। टीम ने सबसे पहले धौलरा मंदिर में माथा टेका। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में टीम का हार पहनाकर स्वागत हुआ।
कबड्डी एसोसिएशन बिलासपुर के प्रधान दौलत राम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल की बेटियों ने पूरे देश में प्रदेश का नाम चमकाया है।
प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। बिलासपुर पहुंचने पर टीम का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कबड्डी एसोसिएशन बिलासपुर के उपप्रधान कुबेर ठाकुर, महासचिव विजयपाल, तकनीकी अध्यक्ष ओम प्रकाश वशिष्ट, कोषाध्यक्ष रविंद्र, संजीव कुमार, पंकज, कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, विकास, चमन मौजूद रहे।