फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हेमराज बैरवा होंगे हमीरपुर के नए डीसी, तीन अन्य आईएएस को अतिरिक्त जिम्मा

Sun, 02 Apr 2023 12:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मुख्यमंत्री के ओएसडी शुभ करण सिंह को विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
आईएएस हेमराज बैरवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक हेमराज बैरवा को जिला हमीरपुर का उपायुक्त नियुक्त कर दिया है। देवश्वेता बनिक के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद से अतिरिक्त उपायुक्त को उपायुक्त का कार्यभार सौंपा गया था। शनिवार को कार्मिक विभाग ने आईएएस कैडर के अधिकारी हेमराज बैरवा को उपायुक्त नियुक्त कर दिया है।

विज्ञापन


विशेष सचिव राजस्व सुदेश कुमार मोक्टा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। निदेशक पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ललित जैन को खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। मुख्यमंत्री के ओएसडी शुभ करण सिंह को विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। इन्हें खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

वहीं, प्रदेश सरकार ने उपमंडल अधिकारी सलूणी जिला चंबा डॉ. स्वाति गुप्ता को एसी टू डीसी सोलन के पद पर नियुक्ति दी है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत राज्य विद्युत विनियामक आयोग की सचिव छवि नांटा को भाषा संस्कृति विभाग के अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया हैं। पावर कॉरपोरेशन के निदेशक कार्मिक एवं वित्त डॉ. अमित कुमार को उद्योग विभाग में अतिरिक्त नियंत्रक स्टोर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें