जफर इकबाल नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त बने
मानसी सहाय ठाकुर को निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन की नियुक्ति दी गई है। वह श्रमायुक्त का कार्यभार भी देखेंगी। नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त अनुराग चंद्र शर्मा को बिजली बोर्ड में निदेशक कार्मिक एवं वित्त लगाया। सोनाक्षी सिंह तोमर सीईओ बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण होंगी। गंधर्व राठौर को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम का प्रबंध निदेशक लगाया। वह राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। जफर इकबाल नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त बने। वह धर्मशाला स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी एवं प्रबंध निदेशक भी होंगे।
मंडी, कुल्लू, किन्नौर, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर के एसपी बदले
सरकार ने मंडी, कुल्लू, किन्नौर, बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी बदल दिए हैं। आईपीएस अधिकारी साक्षी वर्मा को एसपी कुल्लू से एसपी मंडी लगाया गया है। आईपीएस कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन को एसपी बिलासपुर से एसपी कुल्लू लगाया गया है। आईपीएस सृष्टि पांडे को एसपी लॉ एंड ऑर्डर पुलिस मुख्यालय से एसपी किन्नौर, आईपीएस विवेक को एसपी किन्नौर से एसपी बिलासपुर लगाया गया है। हमीरपुर का एसपी पदम चंद और ऊना का एसपी राकेश सिंह को लगाया है। इसके अतिरिक्त एसपी साइबर क्राइम सीआईडी रोहित मालपानी को कमांडेंट प्रथम वाहिनी जुन्गा और एएसपी अमित यादव को कमांडेंट आईआरबीएन बस्सी लगाया गया है।
एचएएस पंकज को शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में लगाया जीएम
एडीएम सोलन के पद के लिए स्थानांतरित किए गए एचएएस अधिकारी पंकज शर्मा को अब शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में जीएम नियुक्त कर दिया है। इनके अलावा गौरव महाजन को एसी टू डीसी नाहन, कविता ठाकुर को एसडीएम शिमला ग्रामीण और गोपाल चंद को एसी टू डीसी शिमला लगाया गया है। प्रदेश सरकार ने जीएम इंडस्ट्री सोलन सुरेंद्र कुमार को आरटीओ सोलन और जिला पर्यटन अधिकारी मंडी मनोज कुमार को एसी टू डीसी मंडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।