फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi landslide: बिंद्राबणी में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, महिला की मौत, चार लोग घायल

Wed, 31 Jan 2024 06:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

बिंद्राबणी में बुधवार दोपहर करीब पौने चार बजे पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से एक जीप इसकी चपेट में आ गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
चलती गाड़ी पर गिरे पत्थर व मलबा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय मार्ग पर बिंद्रावणी के पास सोमवार दोपहर करीब 1:30 चलती कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। कार में सवार चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। महिला की पहचान 40 वर्षीय प्रोमिला देवी पत्नी राम सिंह, निवासी रुंझ, डाकघर कटिंडी, तहसील पधर, मंडी के रूप में हुई है। गाड़ी चला रहे महिला के भांजे यशपाल निवासी कीपड़ ने बताया कि गाड़ी में बुआ प्रोमिला और उनकी तीन बहने बैठी थीं। मंडी से तीन किलोमीटर पीछे बिंद्रावणी पहुंचे।

विज्ञापन


अचानक एक बड़ा पत्थर गाड़ी का अगला शीशा तोड़ते हुए प्रोमिला के सिर से टकराया और वह बेहोश हो गईं। मुश्किल से गाड़ी को नियंत्रित किया मंडी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्रोमिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे में प्रोमिला की बहनें विद्या देवी पत्नी ओमकार गांव किप्पड़ मंडी, चंद्रादेवी पत्नी बृजलाल गांव मताहण डाकघर लागधार तहसील कोटली और चिंता देवी पत्नी खेम सिंह गांव नियुल डाकघर घराण तहसील मंडी को मामूली चोटें आई हैं। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

मंडी में रूकना था सभी बहनों ने
पंडोह से वापस गाड़ी में भांजे के साथ आ रही महिलाओं ने सोचा था कि रात मंडी में बहन विद्या देवी के घर गुजारेंगे। किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। यशपाल ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, पूरा हाईवे खाली था।

बिंद्रावणी में महीने में दूसरा हादसा, तीन की मौत
बिंद्रावणी में जनवरी माह में यह दूसरा हादसा है। इससे पहले यहां ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में चंद सेकेंड में ही दो चालक नीचे ब्यास नदी में गिर गए थे। तब दो दिन बाद दाेनों के शव बरामद हुए थे। अब महीने के आखिरी दिन में हुए हादसे में गाड़ी सवार महिला प्रोमिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें