फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरशाही पर जयराम सरकार सख्त, आईएएस और एचएएस ऐसे लगाएंगे हाजिरी

Tue, 23 Jan 2018 02:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की जयराम ठाकुर सरकार अफसरशाही पर सख्त हो गई है।  सरकार ने राज्य सचिवालय में सेवाएं दे रहे सभी आईएएस और एचएएस अफसरों को भी बायोमीट्रिक मशीनों पर हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया है। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव की ओर से कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी बड़े अधिकारियों को नियमित तौर पर बायोमीट्रिक मशीनों पर हाजिरी लगानी होगी। आदेशों की अनदेखी करने वाले अफसरों पर नजर रखने के लिए सचिवालय प्रशासन को अधिकृत किया गया है।

राज्य सचिवालय में नियुक्त अधिकांश आईएएस और एचएएस अधिकारी वर्तमान में नियमित तौर पर बायोमीट्रिक मशीनों के जरिये हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। कई बड़े अफसर समय से भी दफ्तर नहीं पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दस बजे के बाद ही आते हैं बड़े साहब

ऐसे अधिकारियों पर सख्ती करते हुए मुख्य सचिव ने सभी अफसरों को बायोमीट्रिक पर हाजिरी लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों में कहा गया है कि समय से दफ्तर पहुंचते हुए और बायोमीट्रिक पर हाजिरी लगाते हुए बड़े अफसरों को अपने कनिष्ठ अफसरों और कर्मचारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाना चाहिए। इससे जहां वर्क कल्चर को बढ़ावा मिलेगा, वहीं छोटे कर्मचारियों में एक अच्छा संदेश भी जाएगा।

राज्य सचिवालय में बहुत कम ऐसे आईएएस और एचएएस हैं, जो समय से दफ्तर आते हैं। अधिकांश बड़े साहब तो साढ़े दस बजे के बाद ही आते हैं। सचिवालय सेवाओं के कई अधिकारी भी समय के पाबंद नहीं हैं। इन अफसरों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने बायोमीट्रिक पर अनिवार्य तौर पर हाजिरी लगाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें