फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी साहब! मुझे मेरी बीवी से बचाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बेशक आए दिन पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट और बदसलूकी के मामले सामने आते रहते हैं। मगर बिलासपुर जिला में एक पति ने पुलिस के समक्ष पत्नी से जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


पति के आरोपों पर एसपी बिलासपुर ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। शख्स ने शुक्रवार को एसपी से मुलाकात कर आप बीती सुनाई।

शिकायतर्ता के अनुसार उसे और उसके परिवार को उसकी पत्नी से खतरा है। इसको देखते हुए परिवार ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। इस मौके पर गांव की कुछ महिलाएं भी युवक के साथ थी।
Trending Videos

शादी के बाद एक दिन भी नहीं रही ससुराल

शिकायतकर्ता ने जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी और अपनी मां की सुरक्षा की मांग की है। युवक का कहना है कि उसकी शादी को चार साल हो गए हैं, लेकिन शादी के बाद उसकी पत्नी एक दिन भी उसके घर पर नहीं रही है।

उसकी पत्नी शादी के समय डाले गए गहनों को भी अपने साथ ले गई है। उसने कहा है कि इसी चिंता की वजह से उसके पिता का देहांत हो गया। उसके मुताबिक, उसके पापा को कोई बीमारी नहीं थी तथा उनकी सारी रिपोर्ट सामान्य थी।

उन्हें शक है कि उसकी पत्नी के बर्ताव के कारण ही मानसिक परेशानी से उनका देहांत हुआ है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी उसके पापा का देहांत होने के बावजूद घर नहीं आई।
विज्ञापन

झूठी पॉलिसी बनाने का भी आरोप

पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और सास ने कुछ समय पहले उसके नाम से एक 25 हजार रुपये की झूठी पॉलिसी भी ले ली थी।

इसकी जानकारी उसे बाद में लगी और इसके बाद उसने इसे बंद करवाया। उसने कहा है कि उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष ने उसकी बहन एवं जीजा पर भी कई झूठे मामले दर्ज करवाए हैं।

उसने जिला पुलिस अधीक्षक से सारे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर न्याय की मांग की है। एसपी अशोक शर्मा ने कहा कि मामले को संबंधित थाना के लिए भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें