हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के नारायणगढ़ में साथी की गोली का शिकार हुए आईटीबीपी जवान महेंद्र सिंह का उनके पैतृक गांव में शुक्रवार को राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार में जिला प्रशासन, स्थानीय नेताओं व स्थानीय जनता ने भाग लिया। जवान के दोनों बच्चों ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
छत पंचायत के संडियार गांव के आईटीबीपी जवान महेंद्र सिंह की बुधवार को छत्तीसगढ़ के नारायणगढ़ में साथी जवान की ओर से चलाई गई गोली लगने से मौत हो गई थी। तीन दिन बाद पार्थिव देह उनके घर संडियार पहुंची। दो पुत्रों आयु सिंह व हनी सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। प्रशासन से जिलाधीश राजेश्वर गोयल, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, एसडीएम घुमारवीं, डीएसपी घुमारवीं, विधायक राजेंद्र गर्ग व मंडल भाजपा कार्यकारिणी, झंडूता भाजपा मंडल कार्यकारिणी, पूर्व विधायक राजेश धर्माणी सहित अन्य लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।