प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले ही महिलाओं ने सरकार के समर्थन में जमकर नारे लगाए। उनके जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस बीच जब प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे तो महिलाओं के चेहरे पर जोश देखते ही बन रहा था।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के इंदिरा गांधी मैदान में गुरुवार सुबह 09:00 बजे से ही प्रधानमंत्री की रैली के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए। इनमें ज्यादा संख्या महिलाओं की रही। खास बात यह रही कि करवाचौथ के दिन महिलाओं ने तेज धूप के बीच भूखे प्यासे रहकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री के आने से पहले ही महिलाओं ने सरकार के समर्थन में जमकर नारे लगाए। उनके जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस बीच जब प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे तो महिलाओं के चेहरे पर जोश देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की जनसभा में पहुंचीं गगरेट क्षेत्र की ममता शर्मा, कुसुम लता, रीमा शर्मा और संतोष ने कहा कि मोदी जी इतने दूर से आ रहे हैं तो हम नहीं आ सकते। क्या हुआ अगर हमने करवाचौथ का व्रत भी रखा है। प्रधानमंत्री देश की सलामती के लिए नवरात्र में आठ दिन का उपवास करते हैं। हमारे देश के लिए उनका होना सब कुछ है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हैं और इससे वे आज आत्मनिर्भर हैं। क्या हम भूखे पेट एक दिन उनके लिए तेज धूप में नहीं बैठ सकतीं।