फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर शिमला में उमड़ी सैलानियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला आने वाली रेल मोटर कार अगले तीन दिन तक के लिए पैक, पर्यटन कारोबारी खुश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मैदानों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। शनिवार को शिमला के रिज मैदान और मालरोड पर पूरे दिन सैलानियों का तांता लगा रहा। शहर के साथ लगते पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा भी शनिवार को सैलानियों से गुलजार रहे।
आलम यह है कि कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर चलने वाली गाड़ियों में इन दिनों भारी संख्या में सैलानी आवाजाही कर रहे हैं। रेल मोटर कार 27, 28 और 29 मार्च के लिए एडवांस बुक है। 30 मार्च के लिए गाड़ी में सीटें उपलब्ध हैं और 31 मार्च को गाड़ी फुल है। हिमालयन क्वीन गाड़ी संख्या 52456 में अगले तीन दिनों के लिए वेटिंग चल रही है। कालका शिमला एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 52458 में भी वेटिंग है।
विज्ञापन

सैलानियों की आमद बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबारी भी खासे उत्साहित हैं। वीकेंड के लिए शुक्रवार से ही सैलानियों के शिमला पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। शनिवार सुबह से देर शाम तक बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन शिमला पहुंचे। कुफरी और नारकंडा में सैलानियों ने बर्फ का लुत्फ उठाया। शनिवार देर शाम तक शहर के होटलों में करीब 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी पहुंच गई। शिमला होटिलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि मैदानों में तपती गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। शिमला से बड़ी संख्या में सैलानी कुफरी और नारकंडा का रुख कर रहे हैं।
पार्किंग के सभी फ्लोर हो गए पैक
सर्कुलर रोड पर स्थित बहुमंजिला पार्किंग के सभी फ्लोर पैक होने के बाद दोपहर बाद टेरेस फ्लोर पर भी गाड़ियां पार्क की गई। पार्किंग के प्रवेश द्वार पर एक के बाद एक टूरिस्ट वाहनों के मुड़ने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। पार्किंग पैक होने के बाद प्रवेश द्वार पर पार्किंग फुल का बोर्ड लगाना पड़ा।
विज्ञापन

लिफ्ट के बाहर लगी रही लाइनें
सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी शनिवार को पूरे दिन सैलानियों की कतारें लगी रही। रिज मैदान पर सैलानियों ने फोटोग्राफी और घुड़सवारी का लुत्फ उठाया। लक्कड़ बाजार, मालरोड और लोअर बाजार में सैलानियों ने खरीददारी का आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें