फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: होली पर शिमला में पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वीकेंड तक सैलानियों से गुलजार रहेगी पहाड़ों की रानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। होली की छुट्टियों का लुत्फ उठाने भारी संख्या में सैलानियों ने हिल्सक्वीन शिमला का रुख किया है। वीकेंड तक शिमला सैलानियों से गुलजार रहेगा। इस हफ्ते मंगलवार से सैलानी शिमला पहुंचने शुरू हो गए थे। बुधवार को होली के दिन शहर में सैलानियों की खूब रौनक रही। शिमला पहुंचे सैलानी अब रविवार को ही वापस लौटेंगे। होली पर शिमला में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है। सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन


शहर के सर्कुलर रोड की लिफ्ट कार पार्किंग के सभी फ्लोर दो दिन से पैक हैं। पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट में सैलानियों की कतारें लगी हैं। रिज मैदान और मालरोड पर भी सैलानियों की खूब भीड़ जुट रही है। शिमला के एडवांस स्टडी और जाखू मंदिर में सैलानियों का तांता लगा हुआ है। शिमला के अलावा सैलानी साथ लगते पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा का भी रुख कर रहे हैं। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने कहा कि होली से शिमला में सैलानियों की आवाजाही में तेजी आनी शुरू हो गई है। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि इस साल समर टूरिस्ट सीजन के दौरान शिमला में सैलानियों की खूब रौनक रहने की उम्मीद है। इस हफ्ते वीकेंड भी अच्छा जाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें