फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे की छुट्टियों में शहर में उमड़ेगा सैलानियों का हुजूम

विज्ञापन
विज्ञापन
एकसाथ तीन छुट्टियां आन से शिमला में बढ़ेंगी सैलानियों की रौनक
विज्ञापन

वीकेंड के लिए होटल 30 फीसदी एडवांस बुक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दशहरे की छुट्टियों में हिल्सक्वीन एक बार फिर सैलानियों से गुलजार होने वाली है। एकसाथ तीन छुट्टियां पड़ने से बड़ी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख करने की तैयारी कर ली है। शहर के होटलों में करीब 30 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि शनिवार को शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 से 100 फीसदी पहुंच सकती है।
त्योहारी सीजन में वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आमद बढ़नी शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली से वीकेंड पर टूरिस्ट शिमला का रुख कर रहे हैं। दुर्गा पूजा की छुट्टियों के चलते बंगाल का टूरिस्ट भी शिमला पहुंच रहा है। दिल्ली से कालका और कालका से शिमला आने वाली अधिकतर ट्रेनें इन दिनों एडवांस बुक चल रही हैं। शिमला आने वाली लग्जरी बसों में भी ऑक्यूपेंसी 90 से 100 फीसदी है। सैलानियों की आमद बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में सैलानियों की रौनक से कारोबार में तेजी आई है। कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के बाद पर्यटन कारोबार प्रभावित होने से परेशान होटल कारोबारी, ट्रेवल एजेंट, टैक्सी ऑपरेटर, गाइड और फोटोग्राफरों ने राहत महसूस की है। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसियेशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस वीकेंड पर शिमला के होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंच सकती है। शहर के होटलों में करीब 30 फीसदी कमरे एडवांस बुक हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें