फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Recruitment: अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में उत्साह, रात 11:00 बजे पहुंच गए थे पड्डल

Fri, 30 Sep 2022 07:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/जोगिंद्रनगर

सार

अग्निवीर भर्ती के लिए पड्डल मैदान पर रात 11:00 बजे से ही युवाओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती रही और सुबह 4:00 बजे मैदान में युवा पहुंच गए।
विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी के पड्डल मैदान में सेना के लिए अग्निवीर भर्ती शुरू हो गई। पहले दिन पधर, लडभड़ोल, औट और छतरी तहसील के 1,576 युवा शामिल हुए। युवाओं में भर्ती को लेकर खासा रुझान देखने को मिला। इस बीच अधिकतर युवा मैदान की बाधाओं को पार करने में भी सफल हुए। 30 सितंबर को चयनित सभी उम्मीदवारों की चिकित्सा परीक्षा एक अक्तूबर की सुबह शुरू होगी। अग्निवीर भर्ती के लिए पड्डल मैदान पर रात 11:00 बजे से ही युवाओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती रही और सुबह 4:00 बजे मैदान में युवा पहुंच गए। इस बीच 5:00 बजे भर्ती की युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई। 5:30 बजे तक सभी औपचारिकताओं को पूरी करने के बाद युवा मैदान में दौड़ने के लिए तैयार हो गए। भर्ती रैली दोपहर तक चलती रही। एक अक्तूबर को होने वाली भर्ती में जोगिंद्रनगर और धर्मपुर के लगभग 2,300 युवा भाग लेंगे। वहीं, दो अक्तूबर को मंडी जिले की अन्य तहसीलों सरकाघाट, बालीचौकी, निहरी, संधोल और भदरोता के लगभग 2,200 युवा भाग लेंगे।

विज्ञापन





लोगों ने घरों की छतों से देखी रैली 
भर्ती को देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। लोगों को भवनों की छतों, मोतीपुर को जाने वाली सड़क और ऊंचे स्थानों से यह प्रक्रिया देखते देखा गया। 

भर्ती में आए युवाओं को मौके पर बनाने पड़े शपथ पत्र
 अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए पहुंचे जिले की विभिन्न तहसीलों के युवाओं के शपथ पत्र मौके पर बनाए गए। जिला प्रशासन ने युवाओं के लिए नोटरी की व्यवस्था की इन्हें बड़ी परेशानी से बाहर निकाल दिया। निदेशक भर्ती एआरओ कर्नल एएस नाथ ने बताया कि पहले दिन कई उम्मीदवार बिना शपथ पत्र के आए, जिसके बिना उन्हें भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाती। हालांकि जिला प्रशासन के साथ एआरओ ने उम्मीदवारों की सहायता के लिए रैली ग्राउंड में नोटरी की सेवाएं प्रदान कीं। सभी उम्मीदवारों को एक बार फिर से सूचित किया गया कि वह रैली मैदान में प्रवेश के लिए मूल 10 वीं कक्षा की मार्क्सशीट, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, एफिडेविट और एडमिट कार्ड की कापी ले जाएं। इससे पहले  रैली को ब्रिगेडियर मनोज कुमार, उप महानिदेशक (भर्ती) अंबाला और उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें