फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड के लिए शहर के होटल एडवांस बुक, ट्रैन पैक

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए मैदानी इलाकों से शिमला आ रहे सैलानी
विज्ञापन

कुफरी, नारकंडा, मशोबरा के होटलों में एडवांस बुकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिल्सक्वीन शिमला में जून माह की शुरुआत में ही टूरिस्ट सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। इस वीकेंड के लिए शहर के होटलों में अधिकतर कमरे बुक हो चुके हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए भारी संख्या में वीकेंड पर सैलानी शिमला का रुख करने वाले हैं।
शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा के होटलों में भी कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है। इस हफ्ते मंगलवार को पीएम मोदी के शिमला दौरे के कारण शहर में सैलानियों की आवाजाही घट गई थी लेकिन अब दोबारा से सैलानियों ने शिमला का रुख कर लिया है।
विज्ञापन

वीकेंड पर शहर के होटलों में कमरों की बुकिंग सौ फीसदी तक रहने की उम्मीद है। वीरवार से ही सैलानियों की आवाजाही में भारी बढ़ोतरी हुई है। मैदानी इलाकों में गर्मियों की छुट्टियों के चलते सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। शहर के होटलों के अलावा गेस्ट हाउस और होम स्टे भी वीकेंड पर फुल होने वाले हैं। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से भी सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की तादाद बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने और शहर में चल रही टारिंग के कारण जाम से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वीरवार को दोपहर बाद तीन बजे लिफ्ट कार पार्किंग पैक हो गई। मालरोड लिफ्ट के बाहर भी पूरे दिन सैलानियों की भीड़ लगी रही। मालरोड, स्कैंडल प्वाइंट, एडवांस स्टडी, कुफरी, नालदेहरा, नारकंडा में भी सैलानियों की खूब भीड़ उमड़ी।
वीकेंड के लिए कमरे एडवांस बुक
शिमला ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल ने बताया कि इस वीकेंड के लिए शहर के बड़े होटलों के अधिकतर कमरे एडवांस में बुक हो गए हैं। शुक्रवार को बाकी बचे कमरे भी पैक होने की संभावना है। जून की शुरुआत में ही शिमला में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। शहर के अलावा आसपास के इलाकों के होटल और होम स्टे में टूरिस्टों की भारी भीड़ है।
विज्ञापन

कालका से शिमला आने वाली ट्रेनें पैक
सैलानियों की आमद में हुई बढ़ोतरी के बाद कालका से शिमला आने वाली सभी ट्रेनें पैक चल रही हैं। 15 जून तक सभी गाड़ियों में 30 से 40 की वेटिंग चल रही है। दिल्ली से शिमला आने वाले लग्जरी बसों में भी सीटों की एडवांस बुकिंग है। शिमला आने वाली टूरिस्ट वोल्वो की संख्या में भी दोगुना इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें