आरोप है कि इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जबरन पैनल रेंट 1,43,424 रुपये की वसूली के आदेश देकर उनके पति की ग्रेच्युटी, डीसीआरजी एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभों को 2020 से अब तक रोके रखा है। इसके अलावा सरकारी आवास को खाली करने के लिए नोटिस भेजे गए। मीना का आरोप है कि उनके पति के साथ जातीय आधार पर अत्याचार किया गया है।
उनकी शिकायत में लगाए गए आरोपों को एफआईआर में शामिल करके पूर्व डीजीपी संजय कुंडू, पूर्व आईपीएस अधिकारी हिमांशु मिश्रा, अरविंद शारदा, आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री, अंजुम आरा खान, भगत सिंह ठाकुर, दिवाकर दत्त शर्मा, पंकज शर्मा और मीनाक्षी समेत डीएसपी बलदेव शर्मा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।