फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: शिमला और कल्पा से भी गर्म रहा केलांग, सितंबर में एम्स कांगड़ा का पारा सबसे अधिक दर्ज

Mon, 23 Sep 2024 06:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश के सबसे ठंडे क्षेत्र केलांग का अधिकतम पारा शिमला और कल्पा से भी ज्यादा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश थमते ही गर्मी के साथ उमस बढ़ने लगी है। प्रदेश के सबसे ठंडे क्षेत्र केलांग का अधिकतम पारा शिमला और कल्पा से भी ज्यादा दर्ज किया गया।  यहां अब तक के इतिहास में दूसरा सबसे ज्यादा अधिकतम पारा 27.3 हुआ रिकॉर्ड हुआ है। केलांग में 2020 में 28.3 डिग्री अधिकतम पारा रहा था। इससे पूर्व अब तक कभी भी इतना पारा रिकॉर्ड नहीं हुआ।

विज्ञापन


घाटी का अधिकतर इलाका बर्फ और ग्लेशियरों से लकदक रहता है। सितंबर माह में कभी कड़ाके की ठंड और कभी एकदम पारा चढ़ने को भी विशेषज्ञ ग्लोबल वार्मिंग मान रहे हैं। वहीं, शिमला का अधिकतम पारा 26.0 और कल्पा का 25.1 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश में दिन में ही नहीं, रात को भी न्यूनतम पारा चढ़ने लगा है।

देहरा गोपीपुर में शनिवार रात का पारा 26, पांवटा का 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यहां रात को भी उमस बढ़ गई है। ऊना में सबसे ज्यादा 36.2 डिग्री और बिलासपुर में 35.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। सोमवार को एम्स कांगड़ा में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो सितंबर महीने में अब तक का सबसे अधिक 35.0 डिग्री सेल्सियस  है। इससे पहले  21 सितंबर 2020 को अधिकतम तापमान 34.4 दर्ज किया गया था।  दिनभर धूप खिलने से पारा चढ़ता जा रहा है। प्रदेश में 23 व 24 सितंबर को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। 25 और 27 सितंबर तक राज्य के कई भागों में बारिश की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं, बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इसके बाद 28 से फिर अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 

इन क्षेत्रों का न्यूनतम पारा है ज्यादा
देहरागोपीपुर     25.0
पांवटा साहिब    26.0
धौलाकुआं        24.7
नेरी                 24.0
नाहन              23.1
चंबा               21.6
मंडी              23.1
बिलासपुर       23.5
बरठीं            23.3
कांगड़ा         21.3
भुंतर            20.7
विज्ञापन

इन क्षेत्रों का अधिकतम पारा सबसे अधिक 
ऊना           36.2
बिलासपुर    35.1
धौलाकुआं    34.6
नेरी             34.3
भुंतर           34.2
सुंदरनगर     33.5
चंबा            33.3
केलांग         27.3
शिमला        26.0
सोलन         31.4 
धर्मशाला      29.1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें