फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन को एचआरटीसी का तोहफा, पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के लोकल रूटों पर सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। शहर में अब जल्द ही 28 लोकल रूटों पर नई टैक्सियां दौड़ेंगी। बड़ी बात यह है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए इसमें किराया फिक्स रहेगा।
विज्ञापन


यह 10 रुपये होगा। दूसरे यात्रियों के लिए टैक्सी का न्यूनतम किराया 15 रुपये और अधिकतम किराया 20 रुपये रहेगा। एचआरटीसी पब्लिक डिमांड पर राजधानी शिमला में 28 नए रूटों पर भी टैक्सियां चलाने जा रहा है।

वर्तमान में 23 रूटों पर एचआरटीसी की टैक्सियां चल रही है। एचआरटीसी की ओर से प्रस्तावित कुल 57 रूटों में से 6 रूट ऐसे हैं। जिन पर न्यायालय की मंजूरी के बाद टैक्सी सेवा शुरू होगी। यह टैक्सियां सुबह सात से रात आठ बजे तक चलेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

इन रूट पर चलेंगी टैक्सियां

पंथाघाटी से हाईकोर्ट, विकासनगर ब्रॉकहास्ट से हाईकोर्ट, सीटीओ जतोग से बालूगंज, समरहिल वाया सीटीओ से बालूगंज, मल्याणा सेंट एडवर्ड से केएनएच, न्यू शिमला सेक्टर-1 से ओल्ड बस स्टैंड, नवबहार ओकओवर से हाईकोर्ट, फागली नाभा होते हुए डीसी आफिस, आंजी जू से ओल्ड बस स्टैंड, ओल्ड बस स्टैंड से आईजीएमसी, आईजीएमसी से बस स्टैंड, आईएसबीटी से आईजीएमसी, मशोबरा से आईजीएमसी, हाउसिंग बोर्ड से भट्ठाकुफर आईजीएमसी, आंदड़ी समरहिल से डीसी आफिस, यूनिवर्सिटी वाया एवालॉज से ओल्ड बस स्टैंड, जतोग बालूगंज से सीटीओ, डुम्मी से आकलैंड टनल, भौंट से आकलैंड टनल, लक्कड़ बाजार भौंट से पगोग, क्यारकोटी कमयाना से आकलैंड टनल, बढ़ेई संकट मोचन से ओल्ड बस स्टैंड, भराड़ी केलटी बरमू से आकलैंड टनल, कमयाना से आकलैंड टनल, पंथाघाटी वाया छोटा शिमला से कसुम्पटी, गुसाण मेहली बीसीएस से केएनएच तक, सुराला वाया शनान संजौली से लक्कड़ बाजार, न्यू शिमला सेक्टर-3 से केएनएच, ढली वाया आईजीएमसी से संजौली, मल्याणा वाया आईजीएमसी से संजौली, झंझीड़ी खलीनी से ओल्ड बस स्टैंड, न्यू शिमला फेज-3 से केएनएच और कनलोग से ओल्ड बस स्टैंड तक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें