फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC: अब वोल्वो बसों में भी स्मार्ट कार्ड पर 10 से 20 फीसदी की छूट, छह माह तक मिलेगी सुविधा

Mon, 02 Oct 2023 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

डीएम धर्मशाला पंकज चड्ढा ने पुष्टि करते हुए कहा कि अब निगम वोल्वो बसों में स्मार्ट कार्ड को मान्य करने जा रहा है।
विज्ञापन
एचआरटीसी वोल्वो बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम अब वोल्वो बसों में सफर करने पर यात्रियों को किराये में 10 से 20 फीसदी की छूट देगा। 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक इस योजना के तहत यात्रियों को छूट का प्रावधान रहेगा। निगम अपने लग्जरी यात्रियों को भी स्मार्ट कार्ड की सुविधा मुहैया करवाएगा। योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 20 प्रतिशत की छूट निगम की लग्जरी बसों में उपलब्ध करवाई जाएगी, जबकि आम नागरिकों के लिए 10 प्रतिशत की छूट रहेगी।

विज्ञापन


लग्जरी बसों में स्मार्ट कार्ड को मान्य बनाने के पीछे निगम का तर्क है कि वोल्वो बसों में भी यात्रियों को छूट का लाभ मिल सके। पहले पहले यह सुविधा एसी बसों में दी जाती थी, लेकिन अब एसी बसों में पहले ही किराया कम किया गया है। इस वजह से अब केवल वोल्वो बसों में ही स्मार्ट कार्ड की सुविधा रहेगी।

इस छूट का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए बुकिंग काउंटरों, आरएम कार्यालयों और बस अड्डों पर लोग अपना स्मार्ट कार्ड बनवा सकते हैं। उधर, डीएम धर्मशाला पंकज चड्ढा ने पुष्टि करते हुए कहा कि अब निगम वोल्वो बसों में स्मार्ट कार्ड को मान्य करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें