फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी: मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए तोहफा, जनवरी में कटड़ा के लिए वोल्वो बस

Sat, 25 Dec 2021 11:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला

सार

शिमला से वोल्वो बस शाम 5:30 पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 पर कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में कटड़ा से शिमला के लिए वोल्वो बस की रवानगी का समय शाम 5:30 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
एचआरटीसी वोल्वो बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल पर एचआरटीसी हिमाचल में रहने वाले मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को वोल्वो बस सेवा का तोहफा देने जा रहा है। जनवरी के पहले हफ्ते में शिमला से कटड़ा के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। शिमला से बिलासपुर, घुमारवीं, भोटा, हमीरपुर, कांगड़ा, पठानकोट से जम्मू होते हुए वोल्वो कटड़ा पहुंचेगी।

विज्ञापन


खास बात यह है कि वोल्वो के किराए में यात्रियों को पहले महीने करीब 35 फीसदी की छूट दी जाएगी। 25 फीसदी ऑफ सीजन डिस्काउंट के साथ पहले महीने में 10 फीसदी प्रमोशनल डिस्काउंट देने का फैसला लिया गया है। 25 फीसदी डिस्काउंट के साथ शिमला से कटड़ा का किराया 1638 रुपये बनता है जबकि 10 फीसदी अतिरिक्त डिस्काउंट के साथ किराया 1475 रुपये लिया जाएगा।

शिमला से वोल्वो बस शाम 5:30 पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 पर कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में कटड़ा से शिमला के लिए वोल्वो बस की रवानगी का समय शाम 5:30 बजे निर्धारित किया गया है। अगले दिन सुबह 5:30 बजे वोल्वो बस शिमला पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें