फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी दो अप्रैल तक जारी करेगा वेतन और पेंशन

Mon, 30 Mar 2020 01:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
विज्ञापन
HRTC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर वेतन और पेंशन का भुगतान करेगा। पहली व दो अप्रैल को निगम की ओर से राशि जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया कोरोना के कहर से आर्थिक संकट भी झेल रहे हैं।

विज्ञापन


संक्रमण को रोकने के लिए निगम का संचालन पूरी तरह से बंद है। इससे निगम की आय का स्रोत भी प्रभावित हुआ है। संकट की इस स्थिति में भी सरकार ने निगम के कर्मियों और पेंशनरों के वेतन व भत्तों को जारी करने का निर्णय लिया है।

उधर, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. यूनुस ने अपने एक महीने का वेतन और एचआरटीसी के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष (कोविड-19) में देने का फैसला किया है। इस निर्णय के लिए परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें