फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: एचआरटीसी बसों में सामान भेजने पर लगने वाले किराये को कम करने की तैयारी, पाॅलिसी में होगा संशोधन

Thu, 30 Oct 2025 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

परिवहन निगम ने इसको लेकर कमेटी गठित की है। कमेटी के सदस्य चालकों और परिचालकों के फीडबैक से पता लगा रही है कि बसों में लोग कितना सामान भेज रहे हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम लगेज पाॅलिसी में संशोधन करने जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से पाॅलिसी में पारदर्शिता लाई जा रही है। बसों में सामान भेजने पर लोगों से कम से कम किराया वसूल किया जाएगा। अभी सरकार पांच किलो तक सामान भेजने पर सवारियां का चौथा हिस्सा किराया वसूल कर रहा है, जबकि 6 से 20 किलो सामान भेजनेे पर सवारियां का आधा किराया लिया जाता है।

विज्ञापन

अब इसमें एकरूपता लाई जा रही है। प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम को इस बारे आदेश जारी किए हैं। इसमें निगम को यह भी कहा गया है कि जनता पर वित्तीय बोझ नहीं पड़ना चाहिए। परिवहन निगम ने इसको लेकर कमेटी गठित की है।

कमेटी के सदस्य चालकों और परिचालकों के फीडबैक से पता लगा रही है कि बसों में लोग कितना सामान भेज रहे हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने नवंबर 2024 में 2023 को अधिसूचित लगेज पॉलिसी के क्लॉज नंबर 26 में संशोधन कर किराये में कटौती की थी।
विज्ञापन

इसमें एचआरटीसी बसों में बिना यात्री 5 किलो तक सामान भेजने के लिए एक चौथाई किराया, 6 किलो से 20 किलो तक सामान भेजने के लिए आधा किराया और 21 किलो से 40 किलो तक सामान भेजने के लिए एक यात्री का पूरा किराया लिया जाता है। वहीं, 41 किलो से 80 किलो तक सामान भेजने पर दो यात्रियों का किराया चुकाना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें