फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी टैंपो ट्रेवलर सेवा शुरू करेगा एचआरटीसी

Mon, 26 Oct 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा है कि नए साल में मनाली, शिमला, डलहौजी और धर्मशाला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के लिए लग्जरी टैंपो ट्रेवलर सेवा शुरू की जाएगी। इस सेवा के लिए प्रति यात्री एक हजार रुपये किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन


यात्रियों को खाने से लेकर मनोरंजन तक की सुविधा दी जाएगी। बाली ने कहा कि एक महीने के भीतर मनाली से जयपुर के लिए वोल्वो बस शुरू की जाएगी। धर्मशाला से श्रीनगर के लिए और मनाली से देहरादून-हरिद्वार के लिए भी बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पचास वोल्वो बसें खरीद रही है।

इनमें से दस बसें आ चुकी हैं। 400 चालकों की भर्ती हो चुकी है। स्किल डेवलपमेंट के लिए 1300 युवाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। बाली ने बताया कि सरकारी डिपुओं में राशन के दाम नहीं बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिस रेट पर राशन मिल रहा है, उसी पर नवंबर में लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें