फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC Him Bus Plus Card: ग्रीन, येलो और सम्मान कार्ड हुए मर्ज, अब एक कार्ड पर 15% तक किराये में छूट

Sat, 01 Aug 2026 12:09 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एचआरटीसी ने ग्रीन, येलो और सम्मान कार्ड को मिलाकर नया हिम बस प्लस कार्ड शुरू करने का फैसला लिया है। 365 रुपये वार्षिक शुल्क वाले इस कार्ड पर यात्रियों को 5 से 15 फीसदी तक किराये में छूट मिलेगी। कार्ड बनाने की प्रक्रिया इसी सप्ताह बस अड्डों और डिपो में शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
हिम बस कार्ड प्लस (सांकेतिक फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने यात्रियों को बेहतर और एकीकृत सुविधा देने के उद्देश्य से ग्रीन कार्ड, येलो कार्ड और सम्मान कार्ड को एक मंच पर लाते हुए 'हिम बस प्लस कार्ड' शुरू करने का फैसला लिया है। यह नया कार्ड इसी सप्ताह प्रदेशभर के बस अड्डों और डिपो में बनाया जाना शुरू हो जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। निगम के अनुसार हिम बस प्लस कार्ड 365 रुपये के वार्षिक शुल्क पर उपलब्ध होगा। इस कार्ड के माध्यम से यात्रियों को यात्रा श्रेणी के अनुसार 5 से 15 फीसदी तक किराये में छूट मिलेगी। निगम ने कार्ड बनवाने के लिए यात्रियों को एक माह का समय देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


एचआरटीसी का कहना है कि अलग-अलग श्रेणियों के कार्डों की जगह अब एक ही कार्ड से सभी रियायती सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और कार्ड प्रबंधन व्यवस्था भी अधिक सरल व प्रभावी बनेगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद पुराने ग्रीन, येलो और सम्मान कार्ड की जगह हिम बस प्लस कार्ड का ही उपयोग किया जाएगा। निगम ने प्रदेश के सभी डिपो प्रबंधकों और संबंधित अधिकारियों को कार्ड जारी करने की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। अगले सप्ताह से प्रदेश के प्रमुख बस अड्डों पर आवेदन लेकर मौके पर ही कार्ड जारी किए जाएंगे।

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने कहा कि इस नई व्यवस्था से अधिक लोग सार्वजनिक परिवहन की ओर आकर्षित होंगे। इससे यात्रियों को आर्थिक लाभ मिलेगा, साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरित परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीएमसी कार्ड से भी मिलेगा लाभ
एचआरटीसी ने बताया कि नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) को भी प्रदेश में लागू किया जा चुका है। यह 'वन नेशन, वन कार्ड' योजना के तहत शुरू किया गया कॉन्टैक्टलेस स्मार्ट कार्ड है, जिसके जरिए देशभर में विभिन्न सार्वजनिक परिवहन सेवाओं और अन्य भुगतान सुविधाओं का उपयोग किया जा सकता है। यात्री किसी भी राज्य में इस कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे और राशि संबंधित परिवहन निगम को स्वतः प्राप्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें