फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मार्च का वेतन नहीं मिलने पर परिवहन निगम के कर्मियों ने दी संघर्ष की चेतावनी

Thu, 13 Apr 2023 06:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)

सार

इंटक संगठन महासंघ के प्रदेश प्रचार सचिव व जिला कांगड़ा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि आज अप्रैल की 13 तारीख हो गई है, जबकि हिमाचल पथ परिवहन निगम के 12,000 के करीब कर्मचारियों को मार्च की सैलरी अभी तक नहीं मिली है। 
विज्ञापन
प्रदर्शन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च का वेतन नहीं मिलने पर हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और प्रबंधक वर्ग को संघर्ष की चेतावनी दी है। इंटक संगठन महासंघ के प्रदेश प्रचार सचिव व जिला कांगड़ा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि आज अप्रैल की 13 तारीख हो गई है, जबकि हिमाचल पथ परिवहन निगम के 12,000 के करीब कर्मचारियों को मार्च की सैलरी अभी तक नहीं मिली है।

विज्ञापन


इससे कर्मचारियों को वित्तीय समस्याओं से जूझना पड़ रहा है, पिछले चालीस माह का ओवरटाइम व रात्रि भत्ता देना तो दूर अब सैलरी भी टाइम से नहीं डाली जा रही। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम के महाप्रबंधक व परिवहन मंत्री से मांग की है कि सैलरी का भुगतान शीघ्र किया जाए अन्यथा इंटक संगठन महासंघ संघर्ष का बिगुल बजा देगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी महाप्रबंधक और सरकार की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें