फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल

Wed, 15 Jun 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एचआरटीसी कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल वापस ले ली है। एचआरटीसी के इस कदम से लोगों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार देर रात तक निगम प्रबंधन और कर्मचारी नेताओं के बीच हड़ताल वापस लेने को लेकर बैठक जारी थी।
विज्ञापन


एचआरटीसी सर्व कर्मचारी महासंघ के महासचिव खेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार हड़ताल वापस ले ली गई है। लोकल रूटों पर  एचआरटीसी की बसें भेजी जा रही हैं।

12 बजे  तक लांग रूटों पर बसें भेजनी शुरू कर दी जाएंगे। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।

निगम के प्रबंध निदेशक अशोक तिवारी ने बताया कि  देर रात हुई मीटिंग में कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी थी। कर्मचारियों की मांगों को भी प्रशासन के ध्यान में लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें