फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल के गढ़ से ‘मोदी के बोल, जुमलों के ढोल’

Wed, 15 Jun 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शिमला में प्रेस वार्ता करते कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोदी सरकार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के गढ़ से अभियान शुरू करेगी। ‘मोदी के बोल, जुमलों के ढोल’ कार्यक्रम के दूसरे चरण का आगाज 30 जून को प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू हमीरपुर में करेंगे। यह जानकारी राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने दी।
विज्ञापन


उनके साथ प्रदेश महासचिव हरभजन सिंह भज्जी भी मौजूद रहे। चौहान ने कहा कि पहले चरण में यह कार्यक्रम प्रदेश के सात जिलों में चलाया गया है। इसमें मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल की नाकामियों को उजागर किया है। दूसरे चरण में अभियान प्रदेश के 20 ब्लॉकों में चलाया जाएगा। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता इन ब्लॉकों में जाएंगे और 30 जुलाई तक दूसरे चरण को पूरा करेंगे।

चंद्र कुमार ऊना, गंगूराम मुसाफिर शाहपुर, हर्ष महाजन धर्मपुर, रामलाल ठाकुर इंदौरा, हर्षवर्द्धन चौहान जोगिंद्रनगर, अजय महाजन चंबा, रंगीलाराम राव अर्की, नीरज भारती नाचन, राजेश धर्माणी परागपुर, सोहनलाल सिराज, रोहित ठाकुर सरकाघाट, कुलदीप पठानिया देहरा, सुभाष मंगलेट पांवटा साहिब, संजय रतन कांगड़ा, मनजीत ठाकुर कसौली, दीपक राठौर नालागढ़, चंद्रशेखर झंडूता, ललित चौधरी कुटलैहड़ और दीपक शर्मा कुल्लू में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


हर अधिकार छीन रही मोदी सरकार: चौहान
नरेश चौहान ने कहा है कि मोदी सरकार पहनने, बोलने से लेकर लोगों के तमाम अधिकारों पर पाबंदी लगा रही है। दो साल के शासनकाल में मोदी सरकार ने तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाया है। मोदी सरकार ने रोजगार देने से लेकर काला धन वापस लाने के किसी भी वादे को पूरा न कर लोगों को ठगा है। इस अभियान के तहत मोदी सरकार की इन्हीं कारगुजारियों की जानकारी को लोगों के बीच पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें