फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा

Sun, 29 Jul 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी सर्व कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समिति ने आरोप लगाया है कि बीओडी की बैठक में जो भी फैसले लिए गए, वे कर्मचारियों के हित में नहीं हैं। महंगाई भत्ता पहले से देय था। अनुबंध कर्मियों को 3 साल बाद नियमित करने का फैसला पूर्व सरकार के कार्यकाल का है।

विज्ञापन


कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दे वेट लीजिंग की बसों को हटाना, पीस मील वर्करों के लिए पॉलिसी, वर्कशॉप की दशा में सुधार, लीव इन कैशमेंट, पेंशनरों की ग्रेच्युटी, चिकित्सा बिलों का भुगतान आदि फैसलों पर चर्चा तक नहीं की गई। प्रदेश सर्व कर्मचारी यूनियन के महासचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि रोहडू में राज्य स्तरीय बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कहा कि चालकों का पूर्व की तरह 9880 रुपये आरंभिक वेतन बहाल करना, निगम को रोडवेज बनाना, पेंशन के लिए सरकार के बजट में प्रावधान करवाना, यात्री परिवहन का राष्ट्रीयकरण करना, निजी रूट परमिट देने पर पूर्ण रोक, घाटे के कारणों की जांच करवाना आदि कई ऐसी समस्याएं हैं, जिन पर निगम प्रबंधन ने चर्चा तक नहीं की।
विज्ञापन


अगर निगम प्रबंधन ने इन मांगों पर उचित फैसला नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष विद्या सागर, हितेंद्र कंवर, लक्ष्मी दत्त, गोपाल लाल, कृष्ण खुराना, मनोज शर्मा, विजय श्याम और बृज लाल भी उपस्थित थे। 

रोशन ठाकुर बने रोहडू यूनिट के अध्यक्ष- बैठक में रोहडू यूनिट के चुनाव कराए गए। इसमें रोशन ठाकुर अध्यक्ष, बलबीर सिंह उपाध्यक्ष, मंजीत प्रधान, अश्वनी कुमार उपप्रधान, सह सचिव अनीशा देवी, संगठन सचिव उर्मिला ठाकुर और महेंद्र कुमार, प्रचार सचिव देशराज और लोक मंजीत, कोषाध्यक्ष रिंकू कुमार, ललित शर्मा मुख्य सलाहकार चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें