फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बस में चाबी छोड़ जाने से चोरी हो गई थी बस, चालक-परिचालक निलंबित, आरोपी 50 हजार मुचलके पर रिहा

Wed, 07 Jul 2021 04:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

बस को ले जाने के मुख्य आरोपी ट्रक चालक राकेश कुमार को न्यायालय ने 50 हजार के मुचलके पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वालामुखी बस अड्डे से परिवहन निगम के देहरा डिपो की एचआरटीसी बस चुराकर ले जाने के मामले में नया मोड़ आया है। लापरवाही के चलते देहरा डिपो के आरएम ने चालक और परिचालक को निलंबित कर दिया है। बस चंडीगढ़-ज्वालाजी रूट पर चलती है। रविवार रात को ही चंडीगढ़ से वापस आई थी। आरएम देहरा कुशल कुमार ने बताया कि चालक-परिचालक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


उनकी लापरवाही से बस चोरी होने का मामला सामने आया है। उन्होंने लापरवाही से बस खुली रखी थी। बस की चाबी भी बस में ही थी। इसी वजह से आरोपी निगम की बस को देर रात स्टार्ट कर शिमला की तरफ ले गया। आरोपी पेशे से ट्रक चालक है। उसे दाड़लाघाट के दानोंघाट में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। राकेश कुमार के खिलाफ ज्वालामुखी थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरी ओर, मामले में परिवहन निगम देहरा डिपो की बस को ले जाने के मुख्य आरोपी ट्रक चालक राकेश कुमार को बुधवार जेएमआईसी कोर्ट दो देहरा में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। यहां न्यायालय ने 50 हजार के मुचलके पर उसे रिहा कर दिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी जीत सिंह ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें