एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के परिचालक को स्थानांतरण के बाद निर्धारित समय में शिमला लोकल डिपो में पदभार ग्रहण न करने पर निलंबित कर दिया गया है। परिचालक सुमित कुमार (प्रथम) को 9 अगस्त 2023 को स्थानांतरण के बाद हमीरपुर डिपो से रिलीव कर दिया गया था। चालक ने 13 अगस्त 2023 तक शिमला लोकल डिपो में पदभार ग्रहण नहीं किया।
विज्ञापन
इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला लोकल ने तीन बार पंजीकृत पोस्ट के जरिये परिचालक को पदभार ग्रहण करने के लिए सूचित किया। बावजूद इसे परिचालक ने गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने परिचालक को निलंबित कर उसका मुख्यालय शिमला ग्रामीण निर्धारित कर दिया गया है। निगम प्रबंधन ने स्थानांतरण के बाद निर्धारित समय में पदभार ग्रहण न करने वाले चालक परिचालकों को लापरवाही न बरतने को लेकर चेतावनी जारी की है।