फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

190 दिन बाद रोहतांग में दौड़ी एचआरटीसी की बसें, बर्फ से लदी वादियों को निहार सकेंगे यात्री

Wed, 22 May 2019 07:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के लाहौल और पांगी घाटी के लोगों के लिए राहत की खबर है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के केलांग डिपो ने रोहतांग दर्रा होकर लाहौल-कुल्लू के बीच बस सेवा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बुधवार को उपायुक्त लाहौल-स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने केलांग बस अड्डे से सुबह नौ बजे हरी झंडी दिखाकर बस को कुल्लू के लिए रवाना किया। 190 दिन बाद रोहतांग होकर लाहौल-कुल्लू के वीच बस संचालन से लोगों ने राहत की सांस ली है।

रोहतांग दर्रा होकर 13 नवंबर को हुई बर्फबारी के चलते बस का संचालन ठप पड़ गया था। अब छह माह बाद फिर से रोहतांग होकर बस सेवा शुरू हो गई है। रोहतांग खुलने के साथ बस संचालन से टैक्सी चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में चार बसें चलाने का निर्णय

- फोटो : अमर उजाला
एक तो इस बार घाटी में भी हुई जमकर बर्फबारी से यहां के संपर्क मार्ग भी देरी से खुलने पर टैक्सी चालक कमाई नहीं कर पाए। ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि रोहतांग के खुल जाने पर काफी समय तक टैक्सियों की आवाजाही रहेगी।

रोहतांग खुलने के तीन दिन बाद बस संचालन शुरू हो गया है। अब देश-विदेश के पर्यटक भी निगम की बसों से बर्फ से लदी वादियों के बीच से रोहतांग दर्रा के मनमोहक नजारे को देख सकेंगे।

शुरुआती दौर में कुछ दिन के लिए निगम प्रबंधन ने लाहौल-कुल्लू के बीच चार बसें चलाने का निर्णय लिया है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन बाद देश के विभिन्न रूटों पर चलने वाली सभी बस सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

इन दिनों काफी संख्या में प्रवासी मजदूर भी घाटी में पहुंच रहे हैं, उन्हें भी बस सेवा का लाभ मिलेगा। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने बताया कि फिलहाल लाहौल-कुल्लू के बीच दो-दो बसों का संचालन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें