फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए 50 लाख के घोटाले की जांच शुरू

Wed, 18 Apr 2018 08:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस टायर घोटाले की नए सिरे से जांच शुरू हो गई है। जांच का जिम्मा निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) को सौंपकर टीम गठित कर दी गई है। 50 लाख 64 हजार का यह घोटाला पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ था।

विज्ञापन


उस दौरान मामले में एफआईआर तो की गई लेकिन कई आरोपी अफसरों को उनके पदों पर बरकरार रखा गया। लिहाजा, अब जयराम सरकार नए सिरे से जांच करवा रही है। उल्लेखनीय है कि हमीरपुर से चंबा के लिए बसों के टायर भेजे जाते थे लेकिन ये टायर रास्ते में ही गायब कर दिए जाते थे।

विज्ञापन

संलिप्त थे अधिकारी

इसमें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के अलावा ऊपर के अधिकारी संलिप्त थे। हिमाचल विधानसभा में भी यह मामला उठा था। उस दौरान भी परिवहन मंत्री ने इस मामले में नए सिरे से जांच के आदेश दिए थे। मंत्री ने आश्वस्त किया था कि संवेदनशील पदों पर बैठे अफसरों को हटाया जाएगा।

लेकिन अभी तक ये अफसर उसी कुर्सी पर तैनात हैं। इधर, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि सरकार नए सिरे से जांच करवा रही है। प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में इस घोटाले की जांच होगी। वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह का कहना है कि इस मामले में अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें