फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पहली बार शिकारी देवी तक पहुंची एचआरटीसी की बस, श्रद्धालुओं के लिए राहत

Wed, 07 Jun 2023 07:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)

सार

प्रदेश के मंडी जिले के जंजैहली स्थित शिकारी माता के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं को परिवहन निगम सुंदरनगर ने बड़ा तोहफा दिया है। सुंदरनगर डिपो के जंजैहली-हरिद्वार बस रूट का माता शिकारी देवी तक विस्तार कर दिया गया है।
विज्ञापन
शिकारी देवी तक पहुंची एचआरटीसी की बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जंजैहली स्थित शिकारी माता के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं को परिवहन निगम सुंदरनगर ने बड़ा तोहफा दिया है। सुंदरनगर डिपो के जंजैहली-हरिद्वार बस रूट का माता शिकारी देवी तक विस्तार कर दिया गया है। बुधवार सुबह सुंदरनगर बस अड्डे से 5:10 पर पहली बार शिकारी देवी के लिए बस रवाना हुई।

विज्ञापन


पहले दिन बस में करीब 25 यात्रियों ने सफर किया। यह बस सेवा सुंदरनगर के सुबह 5:10 बजे रवाना होगी और नेरचौक में 5:35 बजे, चैलचौक में 6:30 बजे और जंजैहली में 9:15 मिनट पर पहुंचेगी। यहां से शिकारी देवी के लिए निकलेगी। बस सेवा माता शिकारी देवी स्थल पर 3 घंटे के ठहराव के बाद जंजैहली-सुंदरनगर-हरिद्वार के लिए रवाना होगी। सुंदरनगर से माता शिकारी देवी तक एक तरफ का किराया 214 रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें