फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल भवन पर गिरी बस, गांव में मची अफरा-तफरी

Mon, 31 Oct 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भलाण-2 के हाई स्कूल भलाण की बिल्डिंग पर एचआरटी की बस अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें चालक को हल्की चोटें आई हैं। मामला हिमाचल के कुल्‍लू जिले का है। शुक्रवार रात को बस के स्कूल भवन पर गिरने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बस गिरने से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन दो मंजिला स्कूल भवन का एक कोना व मिड डे मील की रसोई क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे को लेकर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, स्कूल भवन पर लुढ़की बस को निकालने का काम शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब आठ बजे उस वक्त पेश आया जब भलाण बस स्टॉप पर बस को मोड़ा जा रहा था, लेकिन तंग जगह होने से बस हाई स्कूल भलाण के भवन पर जा गिरी। 
Trending Videos
विज्ञापन

निगम की बस लुढ़कने से गांव में मची अफरा-तफरी

इससे स्कूल भवन का एक कोना व किचन क्षतिग्रस्त है। स्थानीय भलाण-2 पंचायत की प्रधान गीता देवी ने कहा कि हादसा काफी भयानक है, लेकिन इसमें कोई जानमाल का नुकसान नहीं है। सौभाग्य से बस में सवार सभी यात्री उतर चुके थे। उन्होंने कहा कि हादसे से स्कूल भवन को काफी नुकसान हुआ है। 

प्रधान ने जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त हुए भवन निर्माण की मांग की है। उधर, आरएम कुल्लू पवन शर्मा ने हादसे के बाद रात को ही मौके पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बस को निकालने के लिए दो क्रेनों का लगाया गया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि हादसा कैसे हुआ है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें