घायलों की पहचान दिशा देवी पुत्री विक्की, विता देवी पत्नी विक्की निवासी धवाली तहसील धर्मपुर जिला मंडी, लेखराज (25) पुत्र मुरारी लाल निवासी सेहन तहसील धर्मपुर, ममता पुत्री गुरिया राम निवासी कुम्हारडा तहसील जिला मंडी के रूप में हुई है।
आरएम गोपाल शर्मा ने कहा कि कार को पास देते वक्त हादसा हुआ है। तकनीकी पहलुओं की जांच के लिए तकनीकी मैनेजर योगराज को नियुक्त किया गया है। हादसे के कारणों की रिपोर्ट जल्द मंडलीय प्रबंधन को सौंपी जाएगी।
चालक की लापरवाही आई सामने: एएसपी
एएसपी पुनीत रघु ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही चालक की सामने आई है। हादसे का कारण तेजरफ्तार हो सकता है। घायलों की हालत स्थिर है। चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।