फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: फोरलेन पर एचआरटीसी बस से टकराई कार, एक की मौत, मंडी में दो बसों में भिड़ंत

Thu, 28 Dec 2023 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/गोहर (मंडी)

सार

मंडी शहर में चैलचौक पेट्रोल पंप के पास दो निजी बसों की टक्कर से करीब आधा घंटा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
बसों में भिड़ंत से लगा जाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पडगल के पास गलत दिशा से आ रही कार और एचआरटीसी बस में टक्कर हो गई है। टक्कर में कार चालक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सरकाघाट से दिल्ली की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


जब बस कोठीपुरा से नीचे की ओर पडगल के पास पहुंची तो वहां पर मंडी भराड़ी पुल की ओर से कोठीपुरा की तरफ एक कार गलत दिशा में आ रही थी। इसी दौरान कार बस से टकरा गई। टक्कर में कार चालक बुरी तरह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया।

वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुरेश कुमार निवासी तलसरी डाकघर कल्लर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आधा घंटा लगा जाम
मंडी शहर में चैलचौक पेट्रोल पंप के पास दो निजी बसों की टक्कर से करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। घटना में चालक-परिचालक समेत सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे से बाजार में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निजी बसों के चालकों का समझौता करवाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें