फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी की बीओडी स्थगित, अब 20 जनवरी के बाद होगी

Wed, 15 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पथ परिवहन निगम की 16 जनवरी को होने वाली बीओडी टल गई है। इसका कारण 16 जनवरी को मंत्रिमंडल की बैठक होना बताया जा रहा है। 17 जनवरी से प्रदेश भाजपा चुनाव की गतिविधियां शुरू होनी हैं। 18 जनवरी को अध्यक्ष का चुनाव होने के कारण अब यह बैठक 20 जनवरी के बाद ही होगी। 

विज्ञापन


इस बैठक को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि इसमें कर्मचारियों के 20 सूत्रीय मांगों पर चर्चा होनी है। इसमें 13 फीसदी आईआर, 4 फीसदी डीए, दफ्तरों में कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरा जाने से मुद्दे पर चर्चा होनी है।

एचआरटीसी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी राजेंद्र ठाकुर और खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि बैठक भले ही 20 जनवरी के बाद हो लेकिन कर्मचारियों को इस बीओडी से बहुत उमीदें हैं। 
विज्ञापन


कर्मचारी यूनियन का स्थापना दिवस 26 जनवरी को
एचआरटीसी कर्मचारी यूनियन का स्थापना दिवस 26 जनवरी को मुख्यालय में होगा। इसमें लोखा- जोखा और यूनियन को और मजबूत करने के लिए भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें