फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू बनाएगा अत्याधुनिक से लेस डिजिटल वेब स्टूडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन शिक्षा
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने स्टूडियो निर्माण के लिए शुरू की टेंडर प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला (एचपीयू) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन शिक्षा मुहैया करवाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने डिजिटल वेब स्टूडियो निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

यह स्टूडियो एचपीयू के दूरस्थ शिक्षा केंद्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट होगा। इससे छात्रों को बेहतर शिक्षण संसाधन और इंटरेक्टिव अनुभव प्राप्त होंगे। अक्तूबर माह में इस परियोजना के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे जिन्हें कुछ प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया था। अब विश्वविद्यालय की गठित समिति ने 6 नवंबर का दोबारा टेंडर जारी कर दिया है। इस कार्य से संबंधित प्री-बिड मीटिंग 13 नवंबर को सुबह 11 बजे निदेशक सीडीओई के कक्ष में होगी। यह डिजिटल वेब स्टूडियो न केवल ऑनलाइन शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाएगा बल्कि छात्रों को समय और स्थान की सीमाओं से मुक्त होकर पढ़ने की सुविधा भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडियो के माध्यम से व्याख्यान, लाइव ऑनलाइन क्लास, वेबीनार और शैक्षणिक वीडियो कंटेंट तैयार किए जाएंगे। हिमाचल जैसे भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण प्रदेश में डिजिटल शिक्षा के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक उच्च गुणवत्ता की शिक्षा पहुंचाना एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस परियोजना से न केवल छात्रों को लाभ मिलेगा बल्कि शिक्षकों के लिए भी यह एक मंच होगा जहां वह अपने पाठ्यक्रम को अधिक सजीव और संवादात्मक बना सकेंगे। इससे एचपीयू की दूरस्थ शिक्षा शाखा को नया स्वरूप मिलेगा और इसकी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें