शिमला। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चरस और चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पहला मामला थाना रामपुर के तहत दर्ज किया है। चूहाबाग क्षेत्र में गश्त के दौरान अमित कोछर से 57.780 ग्राम चरस बरामद हुई। दूसरे मामले में सेरी पुल के पास नाकाबंदी के दौरान सुनील कुमार के कब्जे से 52.88 ग्राम चरस बरामद हुई। तीसरा मामला थाना चिढ़गांव में सामने आया है। पुलिस ने मांदली में नर बहादुर के कब्जे से 81 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। संवाद